फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में नगर में प्रवेश नहीं करेंगे मालवाहक वाहनदिन में नगर में प्रवेश नहीं करेंगे मालवाहक वाहन

Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
Uttar Kashi
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। त्योहारी सीजन में शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी जेआर जोशी ने तमाम जन संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक में नगर में प्रात: आठ से रात्रि आठ बजे के बीच मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बैठक में एसपी जेआर जोशी ने सभी से शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। त्यौहार के दौरान बाजार क्षेत्र में भारी भीड़भाड़ को देखते हुए लोगों ने शाम के समय दुपहिया समेत सभी वाहनों का नगर में प्रवेश बंद करने का सुझाव दिया। एसपी ने इस पर कार्रवाई की बात कही। साथ ही नगर में तेज गति से दुपहिया वाहन दौड़ाने वालों को हिदायत भी दी गई।
यात्रा सीजन के दौरान पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल होने वाले आजाद मैदान को खाली कराने के बाद अब गंगोत्री हाईवे पर भी जाम की स्थिति बन रही है। इस पर सभी बस एवं टैक्सी संचालकों को निर्धारित स्थान से ही सवारियां बैठाने और उतारने के निर्देश दिए गए। व्यापारियों से सड़क एवं रास्तों तक सामान न सजाने की अपील की गई। एसपी ने बताया कि इस बार दीपावली पर चाइनीज पटाखों का उपयोग प्रतिबंधित किया गया है। इस मौके पर थानाध्यक्ष जेपी कुकरेती, एसआई महादेव उनियाल, नेमचंद चंदोक, हरि सिंह राणा, विजय सेमवाल, चतर सिंह रावत, शैलेंद्र मटूड़ा, अजय पुरी, तिलक सोनी, अंकित उप्पल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें