उत्तरकाशी। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने दीपावली पर्व पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले पटाखों का प्रयोग नहीं करने का निर्णय लिया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि दीपावली दीपों का पर्व है। घरों को दीपों से रोशन कर यह पर्व मनाया जाना चाहिए, लेकिन वर्तमान में बढ़ते पटाखों के क्रेज से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। इंजीनियरों ने इस बार दीपावली पर पटाखों का प्रयोग नहीं करने का संकल्प लिया है। इस मौके पर इंजीनियर्स डे पर रक्तदान करने वाले इंजीनियरों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। बैठक में इंजीनियर सतीश भट्ट, राजवीर सिंह, बबीता शाह, राजेंद्र चौहान, रिजवान खान, यशपाल परमार, हरीश भट्ट, मोहित कोठारी आदि मौजूद रहे।