फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निचली चोटियों ने भी ओढ़ी बर्फ की चादर

Sun, 10 Nov 2013 05:42 AM IST
Uttar Kashi
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल। पहाड़ों में शनिवार को बारिश का सिलसिला जारी रहा। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। दोपहर बाद शीतलहर चली तो लोग घर में दुबकने को मजबूर हो गए। जोशीमठ के निचले क्षेत्रों में भी जमकर बर्फबारी हुई। चोपता, तुंगनाथ, पनार बुग्याल, लाल माटी, जोशीमठ के हाथी पर्वत, स्लीपिंग लेडी तक बर्फ पड़ गई है। हालांकि गोपेश्वर में दिनभर चटख धूप खिली रही, लेकिन शाम होते ही बर्फीली हवाएं चलने से बाजार में सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन

उत्तरकाशी में सुबह जिले के घाटी वाले क्षेत्रों में धूप खिली तो लोगों को ठंड से राहत मिली, लेकिन शाम होते होते फिर से बारिश और सर्द हवाओं ने कड़ाके की ठंड ला दी। हर्षिल आदि ऊंचाई वाले इलाकों में चौथे दिन भी रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। जिला मुख्यालय में तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सर्द मौसम ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। यात्रा सीजन निपटने और सर्दियां शुरू होने के साथ ही ग्रामीण अब उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के आसपास के अपने घरों की ओर पलायन करने लगे हैं। यहां सुबह और शाम के समय पारा 3-4 डिग्री तक गिर रहा है।
रुद्रप्रयाग में बारिश हुई और केदारनाथ में बर्फबारी होने की सूचना है। श्रीनगर में भी हल्की बारिश होने से ठंडक बढ़ गई है। पौड़ी में शनिवार को तापमान अधिकतम 15 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस हो गया था। पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने बताया कि मौसम का यही मिजाज रहा, तो समय से पहले ही शहर में अलाव की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें