फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री में जीएमवीएन ने शुरू की आलू खरीद

Wed, 30 Oct 2013 05:41 AM IST
Uttar Kashi
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। आपदा प्रभावित यमुनोत्री क्षेत्र के गांवों से गढ़वाल मंडल विकास निगम ने आखिरकार आलू खरीद शुरू कर दी है। इससे क्षेत्र के आलू काश्तकाराें को कुछ राहत मिली है। यमुनोत्री राजमार्ग की बदहाली के चलते क्षेत्र के दर्जनाें गांव के ग्रामीणों को आलू मंडी तक पहुंचाने में दिक्कतें उठानी पड़ रही थी। लोग लंबे समय से गढ़वाल मंडल विकास निगम से आलू खरीद की मांग कर रहे थे, लेकिन निगम आनाकानी कर रहा था। इस पर क्षेत्र के लोगों ने हाल ही में यमुनोत्री भ्रमण पर आए नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट से इसकी शिकायत की थी। नेता प्रतिपक्ष ने दूरभाष से जिला स्तर से शासन तक के अधिकारियों से इस मामले में बातचीत कर प्रभावितों के आलू खरीदने को कहा। खरसाली गांव के रणवीर सिंह राणा ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष के प्रयासों से क्षेत्र में आलू की खरीद शुरू हो गई है। उन्हाेंने आलू खरीद शुरू करवाने लिए नेता प्रतिपक्ष का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें