फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उगते सूरज को अर्घ्य देकर तोड़ा व्रत

Sun, 10 Nov 2013 05:42 AM IST
Uttar Kashi
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। काशीनगरी में भी पूर्वांचली एवं भोजपुरी समुदाय के लोगों ने छठ पर्व धूमधाम से मनाया। तीन दिनों से अपने बच्चों एवं परिवार की खुशहाली के लिए व्रत कर रही महिलाओं ने शनिवार की सुबह उगते सूरज को अर्घ्य चढ़ाकर व्रत तोड़ा।
विज्ञापन

तीन दिनों से ज्ञानसू में चल रही छठ पूजा के अंतिम दिन शनिवार को महिलाओं ने भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कर अर्घ्य चढ़ाया। इस दौरान उन्होंने भगवान सूर्य से परिवार की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। निसंतान महिलाओं ने संतान प्राप्ति की प्रार्थना की। पूजा स्थल पर पहुंचे गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण ने सभी लोगों को छठ पूजा की बधाई दी। इस मौके पर उदय शर्मा, धारा पटेल, रमेश कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में पूर्वांचल समुदाय के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें