फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औपचारिक अंदाज में निपटाया युवा महोत्सव

Sun, 23 Dec 2012 05:30 AM IST
Uttar Kashi
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल का जनपद स्तरीय युवा महोत्सव महज औपचारिकता बनकर रह गया। जिले के छह विकासखंडों में से सिर्फ डुंडा प्रखंड की टीम ही यहां पहुंची। नगर के एक सांस्कृतिक दल और कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ किसी तरह महोत्सव निपटाया गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर युवा महोत्सव को काफी समय से प्रचारित किया जा रहा था। हर विकासखंड में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों की तैनाती को देखते हुए महोत्सव में बड़ी संख्या में टीमों के आने की उम्मीद थी। लेकिन आयोजन में सिर्फ डुंडा प्रखंड की टीम ही पहुंची। लोकगीत और लोकनृत्य में एकल प्रस्तुति के चलते डुंडा की टीम विजेता रही। अंतिम समय में महोत्सव में शामिल हुए संवेदना समूह ने स्वास्थ्य जागरूकता पर प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर प्रथम पुरस्कार पाया। महोत्सव में केसी कुड़ियाल के बांसुरी वादन को दर्शकों ने खूब सराहा। इस मौके पर एसडीएम डा.एसके बरनवाल, एसडीएम देवमूर्ति यादव, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र डा.एमएस सजवाण, अर्थ एवं संख्याधिकारी डा.दिनेश बडोनी आदि मौजूद थे।

कोट--
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों के माध्यम से प्रचार किया गया था। इसके बावजूद टीमें नहीं पहुंची। जबकि टीमों के आने-जाने तथा खाने की व्यवस्था विभाग की ओर से थी। समारोह पर करीब एक लाख रुपये खर्चा आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएल गुसाईं , प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी उत्तरकाशी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें