फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हें मुन्नों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा

Sun, 23 Dec 2012 05:30 AM IST
Uttar Kashi
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरकाशी। मसीह दिलासा स्कूल में वार्षिकोत्सव एवं क्रिसमस महोत्सव का आयोजन किया गया। नन्हें-मुन्ने बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह में वर्षभर की गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि संसदीय सचिव विजयपाल सिंह सजवाण ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

समारोह का उद्घाटन करते हुए संसदीय सचिव सजवाण ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी हैं। प्रबंधक टीजे जोस ने वार्षिक रिपोर्ट तथा भविष्य की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। बाद में बच्चों ने देश के विभिन्न प्रांतों की संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। बच्चों की कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित नाट्य प्रस्तुति को खूब सराहा गया। इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों के साथ ही शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में बिशप जॉन वाडेकल, प्रधानाचार्या सिस्टर अंजना, जीसा, बृजेश चौहान, शशी, दिनेश पयाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें