उत्तरकाशी। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में शुक्रवार को 7178 यात्री दर्शन के लिए पहुंचे। यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की आमद लगातार बढ़ रही है।
शुक्रवार को यमुनोत्री धाम में 4778 यात्री मां यमुना के दर्शन के लिए पहुंचे, जबकि गंगोत्री धाम में 2400 यात्रियों ने मां-गंगा के दर्शन किए। दोनों ही धाम में इस बार यात्रा चरम पर है।
6316 श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन
रुद्रप्रयाग (ब्यूरो)। बाबा केदारनाथ की यात्रा के तीसरे दिन 6316 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इनमें 3285 पुरुष, 2898 महिलाएं, 130 बच्चे और तीन विदेशी शामिल थे। मंदिर में प्रात: 6 बजे से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी।