फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए 55 युवक चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
यूथ फाउंडेशन की ओर से सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए आयोजित चयन शिविर में परीक्षण के लिए युवकों की भीड़ उमड़ पड़ी। राजकीय कीर्ति इंटर कालेज में आयोजित शिविर में 733 युवकों की नापजोख एवं मेडिकल परीक्षण किया गया, जिनमें से 55 युवकों का चयन हुआ।
विज्ञापन

सेना में भर्ती के इच्छुक युवकों को भर्ती पूर्व प्रशिक्षण देकर सेना में भर्ती होकर देश सेवा का अवसर देने में जुटी यूथ फाउंडेशन द्वारा आजकल उत्तरकाशी जनपद में चयन शिविर आयोजित किया जा रहा है। कैप्टन (सेनि) बलवीर सिंह रावत ने बताया कि शिविर में 733 युवकों ने प्रतिभाग किया। फाउंडेशन के प्रशिक्षक चंद्रमोहन एवं बौराज बोरा की ओर से दस्तावेजों की जांच, नापजोख एवं मेडिकल परीक्षण के बाद 55 युवकों का चयन किया गया।
फाउंडेशन के समन्वयक विशाल कलूड़ा ने बताया कि बीते छह सालों के भीतर यूथ फाउंडेशन के शिविरों में प्रशिक्षण प्राप्त करीब दस हजार युवक सेना, आईटीबीपी पुलिस में भर्ती हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में उत्तरकाशी जनपद के भटवाड़ी, भंकोली, धौंतरी, बनचौरा, चिन्यालीसौड़, डुंडा, धनारी, ब्रह्मखाल, बड़कोट, पुरोला, मोरी, नैटवाड़ एवं आराकोट में चयन शिविर आयोजित किया जाएगा। चयनित युवकों को फाउंडेशन के शिविरों में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें