फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले 45 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित

Mon, 17 Nov 2025 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने ली मासिक अपराध बैठक, बढ़ते नशे पर जताई चिंता
विज्ञापन

उत्तराकशी। एसपी कमलेश उपाध्याय ने मासिक अपराध बैठक ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को नशा तस्करी पर अंकुश लगाकर थानों में लंबित मामलों के जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही एसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 45 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया।
सोमवार को पुलिस लाइन ज्ञानसू में एसपी ने पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने जनपद के थाना व चौकी प्रभारियों पर नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की हिदायत दी। साथ ही नशा तस्करों को पकड़ने के लिए जनपद के प्रवेश व निकासी बैरियर प्वाइंटों पर गहन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने साइबर व महिला अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस अधिकारियों जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने शीतकालीन यात्रा के सुगम, सुरक्षित संचालन, सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने व बाहरी लोगों के सत्यापन करने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने थाना और चौकी प्रभारियों को लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण करने को कहा। इस दौरान एसपी अधिनस्थ अधिकारी व कर्मचारियों की समस्याएं सुनी। बैठक के दौरान एसपी उपाध्याय ने बीते अक्तूबर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 45 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें