शनिवार तड़के झमाझम बारिश के बाद खिली धूप के साथ मौसम खुशगवार रहा। यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे पर सुचारु यातायात के साथ तीर्थयात्रियों के धामों तक पहुंचने का सिलसिला भी जारी रहा। शनिवार को 4142 तीर्थयात्री इन दोनों धामों तक पहुंचे।
जिले में रुक-रुककर हुई बारिश और फिर चटक धूप के साथ मौसम खुशगवार बना रहा। शुक्रवार रात और शनिवार तड़के बारिश के बाद दिनभर चटक धूप खिली रही। शनिवार को चार धाम यात्रा सुचारु रही। आज 1628 तीर्थयात्री यमुनोत्री धाम तथा 2514 यात्री गंगोत्री धाम पहुंचे।