लॉक डाउन के बावजूद जनपद में बाहरी क्षेत्रों से लोगों की घर वापसी का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार को करीब 400 लोग उत्तरकाशी पहुंचे। ऋषिकेश आदि स्थानों से मेडिकल जांच कराकर उत्तरकाशी पहुंच रहे इन लोगों को नगुण बैरियर पर रोककर स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही घर भेजा रहा है। साथ ही 14 दिन तक होम क्वारंटीन में रहने की हिदायत भी दी जा रही है।
मंगलवार को भी बाहरी क्षेत्रों से करीब 400 स्थानीय लोग उत्तरकाशी पहुंचे। इनमें बाहरी राज्यों से लौटे 185 लोगों के साथ ही शेष उत्तराखंड के ही अन्य जनपदों से घर लौटे हैं। इन सभी लोगों को अगले 14 दिन तक अपने घरों में ही होम क्वारंटीन में रहने की हिदायत दी गई है। बाहरी क्षेत्रों से आ रहे लोगों की जांच पड़ताल और मेडिकल करने वाली टीम में नोडल अधिकारी सुरेश तोमर, बीडीओ श्रुति वत्स, ईई विनोद डंगवाल, तहसीलदार विरेंद्र रावत, एसओ विनोद थपलियाल, एसआई विनोद पंवार, डा. वनोद कुकरेती, डा. शशांक रमोला, डा. नवीन पंचोला, डा. महेश जोशी, डा. प्रवेश रांगड़ आदि शामिल हैं।