फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति ठप, पानी के लिए निकले घरों से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल वेदर रोड के निर्माण से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से चिन्यालीसौड़ नगर के सूलीठांग आदि क्षेत्रों में पानी की किल्लत बनी हुई है, जिससे लोग लॉकडाउन होने के बावजूद जरूरत के पानी के लिए घरों से बाहर निकलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

धरासू क्षेत्र में ऑल वेदर रोड का निर्माण कार्य चलने के कारण धरासू गदेरे से बनी कल्याणी पेयजल योजना की लाइन क्षतिग्रस्त पड़ी है, जिससे नगर के सूलीठांग आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप पड़ी है। यही कारण रहा कि मंगलवार को लॉकडाउन के बावजूद लोगों को पानी के लिए घरों से बाहर निकलना पड़ा। सूलीठांग क्षेत्र निवासी सुरेश रमोला, उर्मिला देवी, नीलम, कविता, अशर्फी, दीपा, विजेंद्र कोहली आदि ने बताया कि कई दिन से पेयजल आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग श्यामपुर गदेरे और शक्तिपुरम कालोनी से पानी ढोने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें