अमर उजाला और वीआर क्लासेस की ओर से बीते साल अगस्त में कराई गई बौद्धिक प्रतिभा खोज परीक्षा में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के 323 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है।
इंटरमीडिएट कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद इन्हें सक्ससे गारंटी प्रोग्राम के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग दी जाएगी।
युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग देकर सफल बनाने की मुहिम में जुटे देहरादून के वीआर क्लासेस और अमर उजाला के सहयोग से बीते साल अगस्त में जिले के विभिन्न विद्यालयों में बौद्धिक प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया था।
जिले के महर्षि विद्या मंदिर ज्ञानसू, केंद्रीय विद्यालय मनेरा, ऋषिराम शिक्षण संस्थान मनेरा, गोस्वामी गणेश दत्त विद्या मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर चिन्यालीसौड़, राइंका चिन्यालीसौड़, बिरजा इंटर कालेज चिन्यालीसौड़, सरस्वती विद्या मंदिर पुरोला एवं नौगांव, जवाहर नवोदय विद्यालय पुरोला तथा राइंका नौगांव में कराई गई परीक्षा में इन विद्यालयों के इंटरमीडिएट कक्षा के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था।
वीआर क्लासेस के प्रबंध निदेशक वैभव राय एवं निदेशिका ऋतु कुकरेती ने बताया कि मूल्यांकन के बाद परीक्षा में शामिल हुए जिले के 323 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। 31 जनवरी तक इन छात्र-छात्राओं का सक्सेस गारंटी प्रोग्राम के तहत पंजीकरण किया जाएगा।
फिर इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वीआर क्लाससे द्वारा इन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में निश्चित सफलता के लिए कोचिंग दी जाएगी। चयनित छात्र-छात्राओं को शिक्षण शुल्क में पचास फीसदी की छूट दी जाएगी।