फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी के दिन माघ मेला देखने उमड़ी भीड़

Mon, 18 Jan 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पांचवें दिन सोमवार को डीएम की ओर से मेले का अवकाश घोषित किए जाने के कारण माघ मेला पूरे शबाब पर रहा। मेला प्रांगण में भारी भीड़ उमड़ने से मेला कारोबारियों के चेहरे खिले।
विज्ञापन



मेले की छुट्टी के चलते जिले के दूरस्थ इलाकों से बड़ी संख्या में ग्रामीण माघ मेला का लुत्फ लेने पहुंचे। भारी भीड़ के चलते मेला प्रांगण देर शाम तक खचाखच भरा रहा। मेले में सोमवार को जमकर खरीददारी हुई।

माघ मेला घूमने पहुंचे फोल्ड धनारी के 61 वर्षीय भंवर सिंह ने बताया कि वे पचास सालों से माघ मेला देखते आ रहे हैं। पहले यह सिर्फ देव डोलियों का मेला हुआ करता था, लेकिन अब व्यवसायिक हो चुका है। मेले से ग्रामीण अपनी वर्षभर की जरूरत के कपड़े आदि सामान खरीदते हैं। आजाद मैदान में सीमित जगह को देखते हुए इसे पूरे नगर में फैलाने की जरूरत है।
विज्ञापन

मल्ला गांव से मेला घूमने पहुंची 70 वर्षीय श्यामा देवी ने कहा कि यह मेला ग्रामीणों के मनोरंजन के साथ ही खरीददारी का प्रमुख केंद्र है। हम पूरे साल मेले का इंतजार करते हैं और यहां से सालभर की जरूरत के कपड़े आदि सामान खरीदकर ले जाते हैं।

सॉफ्टी का स्वाद ले रहे ग्रामीण
इस बार माघ मेले पर अभी तक खराब मौसम का साया नहीं पड़ा है। खिली धूप के साथ मौसम खुशगवार होने के साथ ही तापमान काफी बढ़ा हुआ है। दिन में चटक धूप के साथ गर्मी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मेले में सॉफ्टी आइसक्रीम की जमकर बिक्री हो रही है।

मौत के कुएं में महिला दिखा रही करतब
माघ मेले में लगे मौत के कुएं में फर्राटे से मोटरसाइकिल दौड़ाती महिला कई करतब दिखा रही है, जिस देख दर्शक दांतों तल उंगली दबा रहे हैं। परिवार का पेट पालने के लिए जोखिम उठा रही रुड़की निवासी मुसिल्यदा बताती हैं कि उसका पति एवं दो बेटे इसी कारोबार से जुड़े हैं। वह अपने तीसरे बेटे को भी इसका प्रशिक्षण दे रही हैं। मौत के कुएं में तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाते हुए जब वह ऊपर के घेरे तक आती है और लोगों के हाथों से ईनाम लेती हैं, तो अच्छा लगता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें