फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: जूडो में टिहरी जिले के 27 खिलाड़ी राज्य स्तर पर चयनित

Mon, 21 Sep 2026 05:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। कार्मल स्कूल चंबा में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 27 छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया ।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के क्रीड़ा मीडिया प्रभारी चक्रधर प्रसाद भद्री ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज बनाली से बालिका वर्ग में करिश्मा, राधिका मनवाल, सलोनी, राधिका, शिवानी और पारुल, बालक वर्ग में शुभम, आयुष, सागर, गगन, राघव, राहुल, विवेक और केशव का चयन हुआ है। राजकीय इंटर कॉलेज नागराजाधार से प्रिया और अंकिता, राजकीय इंटर कॉलेज छाम से अंशुमान, खुशी, बबीता, नीरज और सिद्धार्थ तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नई टिहरी से जेनब, आराधना, आयुषी, प्राची और समृद्धि का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है।
राज्य स्तरीय बालिका जूडो प्रतियोगिता 26 और 27 सितंबर को हरिद्वार में होगी। बालक वर्ग की प्रतियोगिता 8 से 10 अक्तूबर तक अल्मोड़ा में आयोजित की जाएगी। इस मौके पर ब्लॉक समन्वयक यशपाल सिंह रावत, रिचा नकोटी, प्रदीप रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें