फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी में बारिश से 16 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बारिश के चलते सोमवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे सहित 21 ग्रामीण मोटर मार्गों पर मलबा आने से यातायात अवरुद्ध रहा। हालांकि दोपहर बाद गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही बहाल हो गई, लेकिन 16 ग्रामीण मार्ग शाम तक भी नहीं खुल पाए।
विज्ञापन

सीमांत जनपद में रविवार रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश सोमवार दोपहर बाद तक जारी रही, जिससे गंगोत्री हाईवे पर रतूड़ीसेरा व नगुण के पास व यमुनोत्री हाईवे पर खरादी व पालीगाड के पास मलबा बोल्डर आने से यातायात अवरुद्ध हो गया। तीर्थपुरोहित प्यारेलाल उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री हाईवे बारिश से गंगोत्री हाईवे पर बीआरओ द्वारा नाली निर्माण न होने से चिन्यालीसौड़ में कॉपरेटिव बैंक से लेकर जोगत रोड तक जलभराव होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हुई। ग्राम तराकोट के उपरीकोट में लाखी लाल का किचन टूट गया। साथ ही आंगन मलबे में दब गया। ग्राम बमणती में बलबीर लाल के खेत, पॉली हाउस, मछली पालन के टैंक को भूस्खलन से नुकसान पहुंचा है।
सात ग्रामीण सड़क मार्ग पर यातायात बाधित
नई टिहरी। भारी बारिश से टिहरी जिले के सात ग्रामीण संपर्क मोटर मार्ग बाधित हो गए, जिससे लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कत झेलनी पड़ी। बारिश से प्रतापनगर के ग्राम पंचायत डोडग थापला में ग्रामीण सुरेश सिंह बर्त्वाल का मकान टूट गया, जिससे घर में रखी खाद्य सामग्री बर्बाद हो गई है। उस वक्त परिवार के सदस्य दूसरे घर में थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

बीती रात से जिले में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था, जो सोमवार दोपहर दो बजे तक रहा। बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली अलग-अलग 15 सड़कें बाधित हो गई थी, लेकिन शाम पांच बजे तक लोनिवि और पीएमजीएसवाई ने आठ सड़कों पर यातायात बहाल कर लिया है। लेकिन कीर्तिनगर के गहड़-पल्यापाटा, सुपाणा-धारी, भिलंगना ब्लॉक की विनयखाल-गेंवाली, खोला-धारपंइया, रौडधार-पौंडीखाल, चिलेडी -मंजूली, थत्यूड़-अज्ञारना सड़क मार्ग देर शाम तक भी यातायात के लिए बंद चल रही है। ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला ने प्रभावित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। संवाद
चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ने से बही कार
जयालगढ़ मोटर पुल के नीचे बनी 150 मीटर लंबी अस्थायी झील
संवाद न्यूूज एजेंसी
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के अकरी बारजूला और डागर क्षेत्र में भारी बारिश के कारण चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर जयालगढ़ मोटर पुल के नीचे 150 मीटर लंबी झील बन गई है। इससे नदी किनारे खड़ी एक कार करीब 50 मीटर दूर तक बह गई।
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर जयालगढ़ में चंद्रभागा लोनिवि ने नया मोटर पुल बनाया है। तेज बारिश से चंद्रभागा नदी उफान पर आ गई। मोटर पुल के नीचे मलबा और प्लेटफार्म होने से पानी कुछ देर ठहर गया, जिससे लगभग डेढ़ सौ मीटर लंबी झील बन गई। पुराना मोटर पुल भी पानी में डूब गया। कुछ देर बाद पानी के दबाव से मलबा बहने लगा और प्लेटफार्म भी ढह गया। एसडीएम अजयवीर सिंह ने बताया कि पीडब्लूडी की लापरवाही से पानी की निकासी रुकी है। इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। एई राजीव शर्मा का कहना है कि पुल निर्माण के लिए गदेरे पर कच्चा निर्माण किया गया था। पानी की निकासी के लिए ह्यूम पाइप लगाए गए थे। मलबा आने से पाइप चोक हो गए थे। अब कच्चा निर्माण ध्वस्त होने से गदेरे से पानी की निकासी हो रही है। पुल को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें