35वीं वाहिनी आईटीबीपी महिडांडा में अमृत महोत्सव व फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें मोटर साइकिल एक्सपीडिशन टीम के साथ आर्म्स रेसलिंग (पंजा लड़ाने), रस्साकशी प्रतियोगिताओं में जवानों ने दमखम दिखाया।
रविवार को भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सेनानी अशोक सिंह बिष्ट की देखरेख में भारत के अमृत महोत्सव व फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका संचालन उप सेनानी अरविंद डंगवाल ने किया। पुलिस बल के जवानों और ग्रामीणों के लिए रस्साकसी, आर्म्स रेसलिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं बल के अधिकारी, जवानों, नजदीकी गांव पाटा व संग्राली के बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। आर्म्स रेसलिंग में जवानों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। सेनानी अशोक सिंह बिष्ट ने जवानों, बच्चों व ग्रामीणों को शरीर को फिट रखने के लिए जीवन में एक खेल को अवश्य शामिल करने की बात कही गई। इस मौके पर सेनानी एके फूल, सैंडील कुमार आदि मौजूद रहे।