फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर पीड़ित किशोरी को मदद की दरकार, मां कल्याणकारी समिति ने बढ़ाए मदद को हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रही एक युवती को आर्थिक मदद की दरकार है। मां कल्याणकारी समिति ने ठढुंग गांव निवासी इस युवती को 70 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
विज्ञापन

ठढुंग गांव में रहने वाली काजल पुत्री पप्पू लाल बीते एक साल से गले के कैंसर से जूझ रही है। आर्थिक तंगी की वजह से परिजन काजल का इलाज नहीं करा पा रहे हैं। काजल के पिता पप्पू लाल व माता प्रमिला देवी ने बताया कि बेटी के इलाज के लिए उन्होंने अपने खेत, जेवर आदि सारा सामान बेचकर सात लाख जमा किए थे, जो खर्च हो गए। पुरोला विधायक राजकुमार ने 10 हजार और जिला पंचायत सदस्य दीपक बिजल्वाण ने 50 हजार की मदद की है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदान किए गए आयुष्मान कार्ड से भी कोई लाभ नहीं मिल रहा है। बुधवार को मां कल्याणकारी समिति के सदस्यों ने काजल के इलाज के लिए उसे 70 हजार दिए। इस मौके पर समिति की अध्यक्ष सुशीला शर्मा, मीना सेमवाल, मनीता, सुलोचना शर्मा, राजकुमारी, शांति भंडारी, सुमित्रा, रेखा रावत, अतरी देवी, मीना देवी, हिवला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें