फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनगांव के सुमित ने जीता मिस्टर देहरादून व हैंडसम हंक गढ़वाल का दोहरा खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। ब्लॉक के बनगांव निवासी सुमित सिंह को मिस्टर देहरादून व हैंडसम हंक गढ़वाल चुना गया है। उसने यह उपाधि वन लाइफ इंटरटेनमेंट एजेंसी की ओर से आयोजित मॉडलिंग प्रतियोगिता में प्राप्त की है।
विज्ञापन

विगत 26 मई को एजेंसी की ओर से हरिद्वार के टाऊन हॉल में चार दिवसीय मॉडलिंग प्रतियोगिता हुई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए 17 युवाओं के साथ ही चिन्यालीसौड़ के बनगांव निवासी सुमित सिंह ने भी प्रतिभाग किया था। सुमित डोईवाला देहरादून के एक कालेज में अध्ययनरत हैं। तीन राउंड में हुई प्रतियोगिता के फाइनल में सुमित को मिस्टर देहरादून व हैंडसम हंक गढ़वाल के दोहरे खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर मौजूद मिस उत्तर प्रदेश वंशिका जारवानी, एमटीवी की मॉडल शगुन पांडे व सिद्धि भाटिया ने युवक को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उधर, युवक की इस सफलता पर उसके माता-पिता महेश कुमार व मुन्नी देवी सहित पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिपेंद्र कोहली आदि लोगों ने हर्ष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें