फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने शुरू की मतगणना की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला प्रशासन ने आगामी 23 मई को होने वाली लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए टिहरी लोकसभा सीट में आने वाले यमुनोत्री, गंगोत्री और पुरोला विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर पड़े मतों की गणना राजकीय कीर्ति इंटर कालेज में बनाए गए मतगणना केंद्र पर की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित प्रथम प्रशिक्षण में 198 मतगणना कार्मिक शामिल हुए। डीएम डा. आशीष चौहान ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में मतों की गणना के लिए 10 टेबल लगाई जाएगी। नोडल अधिकारी आरएस रावत एवं एडीएम हेमंत वर्मा ने मतगणना कार्मिकों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर सहायक रिटर्निंग ऑफिसर आकाश जोशी, संजय सिंह, आरसी आर्य, डा.प्रलयंकर नाथ, डीडी रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
पौड़ी। जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ नोडल अधिकारी निर्वाचन कार्मिक/सीडीओ पौड़ी दीप्ति सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि आयोग पहली बार ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रानिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम) उपयोग में ला रहा है, जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इस मौके पर प्रशिक्षक एमएम खान, नोडल अधिकारी ईडीसी देवेंद्र सिंह राणा, सहायक नोडल अधिकारी प्रकाश चौहान, नोडल अधिकारी कार्ययोजना केडी नारायण, अशोक कुमार, प्रदीप बिष्ट, पंकज जैन महेश चंद्र थपलियाल, डा. मुकेश नयाल, अमित डंगवाल, आलोक सुंदरियाल, शिखर कुलश्रेष्ठ, प्रभा पटवाल, कोमल यादव, पुनीत नेगी, अभिनव सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने सभी कार्मिकों को ईमानदारी व जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार विधानसभावार मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएगी। अपर निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने कहा कि कार्मिक प्रशिक्षण के दौरान ही अपनी शंकाओं का समाधान कर लें। इस मौके पर नोडल अधिकारी कपिल पांडे, प्रशिक्षक नितिन शर्मा, बीएन पुरोहित, एआरओ बृजेश तिवारी, प्रभारी अधिकारी मायादत्त जोशी, तहसीलदार जयवीरराम बधाणी, केएस कोहली आदि मौजूद थे।
नई टिहरी। नगर पालिका सभागार में आयोजित मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण का एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान कर्मियों को बहुत सतर्कता से काम करना चाहिए। मास्टर ट्रेनर और ईई जल संस्थान सतीश चंद्र नौटियाल बताया कि प्रथम प्रशिक्षण में कुल 467 कार्मिक शामिल हुए, जिनमें 160 सुपरवाइजर, 135 माइक्रो ऑब्जर्वर और 172 मतगणना सहायक शामिल हैं। मास्टर ट्रेनर डा. चतर सिंह नेगी, दीपक रतूड़ी, डा. संजीव नेगी, आरएस राणा ने गणना सहायक, ईवीएम काउंटिंग, वीवीपैट मिलान, चैलेंज वोट की गणना से लेकर अन्य कई महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें