फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेडी उदालका सिंचाई नहर की मरम्मत हो

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। भालसी क्षेत्र में सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त पड़ी होने से किसानों के समक्ष सिंचाई की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से शीघ्र बेडी उदालका सिंचाई नहर को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सिंचाई की समस्या को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे भालसी के ग्रामीणों ने बताया कि बेडी उदालका सिंचाई नहर लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी है, जिससे खेतों तक पानी नहीं पहुंचने से किसान धान की क्यारी नहीं लगा पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग ने बीते साल भी इस नहर की मरम्मत कराई थी, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही और घटिया गुणवत्ता के चलते यह नहर कुछ ही दिनों में क्षतिग्रस्त हो गई थी। अब जरूरत के समय सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर ग्राम प्रधान मुन्नी देवी, अंबिका प्रसाद, कमल सिंह, सुंदर लाल, नत्थी लाल शाह, अजयराम उनियाल, बुद्धि लाल, चंद्रलाल, पूरण लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें