फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरकाशी पहुंचे द अल्टीमेट उतराखंड हिमालयन एमटीबी बाइक चैलेंज के साइकिलिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)। पर्यटन विभाग एवं साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित द अल्टीमेट हिमालयन माउंटेन बाइकिंग चैलेंज रैली ने बुधवार को चिन्यालीसौड़ पहुंची। आज बृहस्पतिवार को प्रतिभागी चिन्यालीसौड़ से मसूरी की दूरी साइकिल से तय करेंगे। यह 564 किमी लंबी रेस का अंतिम चरण होगा। 26 अप्रैल को देहरादून में प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। रैली के पांचवें दिन बुधवार को राष्ट्रीय पुरुष वर्ग में दिनेश और महिला वर्ग में पूनम राणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंतरराष्ट्रीय पुरुष वर्ग में इंडोनेशिया के जैनल फनानी और महिला वर्ग में थाईलैंड की सुरातिया बुप्पहा अव्वल रहे।
विज्ञापन

उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिछले चार वर्षों से द अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी बाइक चैलेंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस साल बीते 18 अप्रैल को नैनीताल से शुरू हुई एमटीबी चैलेंज रैली अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, टिहरी आदि स्थानों से होते हुए बुधवार को यहां चिन्यालीसौड़ पहुंची। देवीसौड़ पुल के पास इस प्रतियोगिता में शामिल साइकिलिस्टों का भव्य स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में जर्मनी, मलेशिया, ईरान, सिंगापुर, नेपाल आदि देशों के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे कुल 83 साइकिलिस्टों ने प्रतिभाग किया। इनमें 12 महिलाएं भी शामिल थीं।
जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने चिन्यालीसौड़ में प्रतिभागियों का स्वागत कर सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही यात्रा मार्ग सुगम एवं सुरक्षित होने का संदेश देना है। नैनीताल से उत्तरकाशी तक प्रतिभागी 564 किमी का सफर तय कर चुके हैं। बृहस्पतिवार को यह रैली अंतिम पड़ाव मसूरी के लिए रवाना होगी। आगामी 26 अप्रैल को देहरादून में समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। चिन्यालीसौड़ में ठहराव के दौरान एमटीबी में शामिल प्रतिभागियों के मनोरंजन के लिए गंगा तट पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। इस मौके पर साइकिल फेडरेशन के संयुक्त सचिव वीएन सिंह, एसडीएम देवेंद्र नेगी, पुलिस उपाधीक्षक कमल सिंह पंवार, पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री, युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें