फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस की एलेना का भायी हिंदू संस्कृति

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। हिंदू धर्म एवं भारतीय संस्कृति के प्रति विदेशियों में आकर्षण बढ़ता जा रहा है। रूस की एलेना वेल्चाव ने दुबई में काम करने वाले उत्तरकाशी के प्रभात बिष्ट को अपना जीवन साथी चुना और सात समंदर पार कर उत्तरकाशी पहुंचकर काशी विश्वनाथ को साक्षी मानकर हिंदू रीति रिवाज से उसके साथ सात फेरे लिए। एलेना के माता-पिता और सहेली के साथ ही दूल्हे के परिजन शादी में शामिल हुए।
विज्ञापन

ज्ञानसू उत्तरकाशी निवासी जयेंद्र बिष्ट का बेटा प्रभात बिष्ट बीते कई सालों से दुबई के एक होटल में काम करता है। वर्ष 2016 में उसका परिचय उसी होटल में काम करने वाली रूस की एलेना से हुआ। दोस्ती परवान चढ़ी तो दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। शादी से पहले दो बार भारत की यात्रा पर आई एलेना को भारतीय संस्कृति इस कदर भायी कि उसने हिंदू रीति रिवाज से ही शादी करने का फैसला किया। बीते 12 अप्रैल को एलेना अपनी माता वीरा वेल्चाव और पिता एवजिनी वेल्चाव व सहेली इरिमा एल्टिमेनिको के साथ उत्तरकाशी पहुंची। यहां एक होटल में उनके ठहरने और शादी की रस्मे पूरी करने की व्यवस्था की गई। शनिवार रात को होटल में मेहंदी और रविवार सुबह मंगल स्नान की रस्म हुई। रविवार को बैसाखी पर्व पर पुरोहित धर्मानंद नौटियाल ने हिंदू रीति रिवाज से दोनों का विवाह संपन्न कराया। इस मौके पर दूल्हे के नाना बुद्धि सिंह कुमाईं, त्रेपन सिंह, लोकेंद्र सिंह, विजय सिंह, संदीप कुमाईं, सुभाष कुमाईं, आशीष जोशी, कुलदीप गुसाईं, राजदीप परमार, रणवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें