फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों में पहुंची सभी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। बुधवार को जिला मुख्यालय से 434 मतदान केंद्रों के लिए 44 रिजर्व समेत कुल 478 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 531 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से मतदान कराने के लिए 55 रिजर्व समेत कुल 566 पोलिंग पार्टियां तैनात की गई हैं। जनपद में कुल 2,24,422 सामान्य मतदाता और 3324 सर्विस वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

जिले में 1,15,593 पुरुष एवं 1,08,829 महिला मतदाताओं के लिए 531 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जबकि जिले के 3,324 सर्विस वोटर भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। छह किमी से अधिक पैदल दूरी वाले 18 पोलिंग बूथों के लिए बीते सोमवार को 3 रिजर्व समेत 21 पोलिंग पार्टियां रवाना की गई थीं। मंगलवार को अन्य पैदल दूरी वाले 79 बूथों के लिए 8 रिजर्व समेत कुल 87 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई थीं। बुधवार को शेष 434 बूथों के लिए 44 रिजर्व समेत कुल 478 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। कीर्ति इंटर कालेज से इन टीमों को रवाना करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डा. आशीष चौहान ने मतदान कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें