फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने देश के विकास व सुरक्षा के लिए की भाजपा को जीताने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि सौभाग्य, उज्ज्वला, आयुष्मान, जनधन, स्किल इंडिया, किसान सम्मान निधि आदि कल्याणकारी योजनाओं से लोगों का विकास हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को अंबेडकर पार्क में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने भाजपा की टिहरी संसदीय सीट प्रत्याशी का प्रचार किया। उन्होंने कहा कि अपने पांच साल के कार्यकाल में पार्टी ने सौभाग्य, उज्जवला, आयुष्मान, जनधन, स्किल इंडिया, किसान सम्मान निधि आदि कल्याणकारी योजनाएं चलाकर आम जनता का विकास किया है, जबकि जीएसटी एवं नोटबंदी जैसे कदम उठाकर सरकार ने कालेधन व भ्रष्टाचार को समाप्त किया है, जिससे देश की आर्थिकी में भी सुधार आया है। वहीं विदेश नीति में सुधार करते हुए भारत को अंतरराष्ट्रीय पटल में नई पहचान भी दिलाई है। उन्होंने कहा कि दो-दो सर्जिकल स्ट्राइक करके आतंकवाद व देश विरोधी ताकतों को भी मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिससे देश की सेनाओं का मनोबल बढ़ा है। लेकिन भाजपा की उपलब्धियों से भयभीत होकर कांग्रेस व अन्य विरोधी दल भ्रामक प्रचार में जुट गए हैं, जो देश की सुरक्षा व अखंडता के लिए खतरा बन गया है। ऐसे में देवभूमि की जनता को एकजुट होकर उत्तराखंड की सभी पांचों सीटों पर भाजपा को जीत दिलानी चाहिए। इस दौरान यमुनोत्री विधायक केदार रावत ने बनकोट गांव के शहीद मोहनलाल रतूड़ी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों की 13वीं से पहले ही सरकार ने उनकी शहादत का बदला लिया है, जिससे सेना का मनोबल व सम्मान बढ़ा है। इस मौके पर शिवप्रसाद ममर्गाइं, श्याम डोभाल, जगवीर भंडारी, रामसुंदर नौटियाल, बलवीर बिष्ट, विमला नौटियाल, हरीश डंगवाल, रजनी कोटवाल, बलबीर रांगड़, पूनम रमोला, खीमानंद बिजल्वाण, पवन नौटियाल, रविंद्र भंडारी, सुरेश रमोला, सुमन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें