उत्तरकाशी। लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को भाजपाइयों ने पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार किया। इस मौके पर गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने मनेरी, हीना, नेताला आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर जनता से वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने देश में नई ऊर्जा का संचार किया है। उन्होंने कहा कि सत्ता के लालच में कांग्रेस पार्टी आज सेना को कमजोर करके देश विरोधी ताकतों को बढ़ावा देने से भी गुरेज नहीं कर रही है, जो देश की अखंडता व सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन गया है। इस मौके पर विजयपाल मखलोगा, अंकित रावत, नागेंद्र चौहान, संजीता रावत, विक्रम सिंह रावत, सुरेश चौहान आदि मौजूद रहे। इस बीच भूपेंद्र चौहान के नेतृत्व में इंद्रेश उप्पल, राकेश मटूड़ा, विजय रावत, नरेंद्र गुसाईं आदि मौजूद थे।