फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकोसी एवं अस्सी कोसी वारुणी यात्रा की तैयारियां जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। लोकसभा चुनाव के बीच उत्तरकाशी की प्रख्यात धार्मिक वारुणी यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार एक दिनी पंचकोसी वारुणी यात्रा दो अप्रैल को होगी जबकि अस्सी कोस वाली वारुणी यात्रा 1 से 3 अप्रैल तक चलेगी।
असी गंगा, वरुणा और गंगा भागीरथी से घिरे वरुणावत पर्वत की परिक्रमा वाली वारुणी यात्रा के प्रति जनपद के लोगों में बड़ी आस्था है। हर वर्ष चैत्र कृष्ण द्वादशी के दिन इस धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जाता है। पंचकोसी वारुणी यात्रा वरुणा और गंगा भागीरथी के संगम पर स्नान के साथ शुरू होती है। असी गंगा एवं गंगा भागीरथी के संगम पर स्नान के बाद पदयात्री उत्तरकाशी में विभिन्न मंदिरों के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा कर यात्रा संपन्न करते हैं। बाड़ाहाट क्षेत्र के डा. राधेश्याम खंडूड़ी ने बताया कि इस बार पंचकोसी वारुणी यात्रा दो अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्राओं और पारंपरिक मेलों के संरक्षण की मुहिम में जुटे पूर्व काबीना मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी के नेतृत्व में इस बार अस्सी कोस की वृहद् वारुणी यात्रा का आयोजन भी किया जा रहा है। यात्रा के संयोजक जगमोहन चौहान एवं डा. धीरेंद्र रांगड़ ने बताया कि एक अप्रैल को प्रात: चार बजे विश्वनाथ मंदिर में पूजा के साथ यात्रा शुरू होगी। तीन अप्रैल को यात्रा संगमचट्टी होते हुए गंगोरी में असी गंगा और गंगा भागीरथी के संगम पर स्नान के साथ संपन्न होगी। इस यात्रा का उद्देश्य ग्रामीण विकास, लोक संस्कृति एवं विरासत के संरक्षण संवर्द्धन के साथ ही क्षेत्र में पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें