चिन्यालीसौड़। आबकारी विभाग की टीम ने चिन्यालीसौड़ ब्लाक के बगोड़ी गांव में एक कमरे से 38 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब तस्करी में संलिप्त आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम ने बगोड़ी गांव निवासी अतर सिंह नेगी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। टीम में आबकारी विभाग के निरीक्षक ओमप्रकाश, एसआई मोहन चौहान, सुरेंद्र नेगी, बिजेंद्र सिंह, नकुल तोमर एवं दिनेश राणा शामिल थे।