फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तक पूरे किए जाए यमुनोत्री में पुनर्निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़कोट (उत्तरकाशी)। यमुनोत्री धाम के पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार देर रात को जिलाधिकारी से मुलाकात की, जिसमें पदाधिकारियों ने पुनर्निर्माण कार्यों में हो रहे विलंब पर रोष जताते हुए चार धाम यात्रा से पूर्व धाम का जीर्णोद्धार कराने की मांग की। इस पर डीएम ने संबंधित विभागों को एक मई तक निर्माण कार्य पूरे कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार रात को जिला मुख्यालय पर हुई बैठक में यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2018 में आपदा से यमुनोत्री धाम में भारी तबाही हुई थी, लेकिन अभी तक पुनर्निर्माण कार्य शुरू नहीं हुए है। डीएम डा. आशीष चौहान ने सिंचाई विभाग एवं लोनिवि के अधिकारियों से निर्माण कार्य का ब्योरा लेते हुए एक मई तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने समिति पदाधिकारियों को चारधाम यात्रा से पहले पुनर्निर्माण कार्य पूरा कराने का भरोसा देते हुए तीर्थयात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध नहीं लगाने की अपील भी की। बैठक में यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जगमोहन उनियाल, सचिव कृत्तेश्वर उनियाल, बागेश्वर उनियाल, चंडी प्रसाद उनियाल, श्याम सुंदर उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें