फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की बायोपिक के ट्रेलर में हर्षिल वैली देख स्थानीय लोगों में उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। लोकसभा चुनावों की सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म का ट्रेलर लांच हो गया है। करीब ढाई मिनट के इस ट्रेलर में फिल्म के कई अहम दृश्यों के साथ ही हर्षिल वैली में फिल्माए गए दृश्यों को भी शामिल किया गया है। इससे स्थानीय लोगों में फिल्म को लेकर भारी उत्साह है।
विज्ञापन

बता दें कि मैरीकॉम एवं सरबजीत फेम निर्देशक ओमंग कुमार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिल्म बनाई जा रही है। बीते दिनों इस फिल्म के कई दृश्यों की शूटिंग हिमाच्छादित हर्षिल वैली में की गई। इसमें मोदी के संन्यासी जीवन और कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा लहराने आदि दृश्य यहीं शूट किए गए। इसमें मुख्य किरदार निभा रहे अभिनेता विवेक ओबराय व मोदी के आध्यात्मिक गुरू की भूमिका में अभिनेता सुरेश ओबराय सहित दो दर्जन से अधिक स्थानीय लोगों ने भी भूमिका निभाई थी। अब लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच विगत 20 मार्च को मुंबई में फिल्म का ढाई मिनट का ट्रेलर लांच किया गया, जिसमें फिल्म के कई अहम दृश्यों के साथ ही हर्षिल वैली में गंगा भागीरथी के तट पर फिल्माए गए दृश्य भी शामिल किए गए हैं। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस ट्रेलर में हर्षिल घाटी को देखकर उत्तरकाशी के लोगों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें