फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की मदद से कैंसर रोगी को मिला जीवनदान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। कैंसर रोग से पीड़ित एक ग्रामीण की डीएम डा. आशीष चौहान ने मदद की और उसका ऑपरेशन करवाया। डीएम ने ग्रामीण की दवा आदि के खर्च के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी मुहैया कराई है।
विज्ञापन

गेंवला बंदरकोट निवासी नंदराज भारती (42) लंबे समय से कैंसर से पीड़ित हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह उपचार नहीं करा पा रहे थे। पीड़ित के छोटे भाई रमेश भारती व बहन नीलम भारती ने डीएम से मदद की गुहार लगाई थी। इस पर डीएम डा. आशीष चौहान ने उसे जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां तीन दिन पूर्व नंदराज भारती का सफल ऑपरेशन किया गया। डीएम ने पीड़ित की दवा आदि के लिए उसके परिजनों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी मुहैया कराई साथ ही स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र पीड़ित का आयुष्मान कार्ड बनाने के भी निर्देश दिए। ताकि भविष्य में उसका निशुल्क इलाज हो सके। पीड़ित के परिजनों ने इस मदद के लिए डीएम का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें