फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

282 ग्रामीणों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा विभाग की ओर से डुंडा गांव में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 282 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आयुष मिशन के पब्लिक हेल्थ आउटरीच एक्टिविटी प्रोग्राम के तहत डुंडा गांव में निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी डा. सुरेंद्र दत्त शाह ने किया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. रमाशंकर बलूनी ने भी ग्रामीणों को विभिन्न रोगों के लक्षण, कारण, इनसे बचने के उपाय एवं उपचार के बारे में बताया। शिविर के दौरान आयुर्वेदिक चिकित्सक डा. रतनमणि भट्ट, डा. बसंती नेगी ने 282 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया। फार्मासिस्ट अमित सोनी ने ग्रामीणों को दवाएं वितरित कीं। शिविर में प्रधान रुकमा देवी, ज्येष्ठ उपप्रमुख पदमदत्त जोशी, लोकेश्वर रेखला, मनमोहन, शोभना देवी, महेंद्र सिंह नेगी, उम्मेद बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें