फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

475 कर्मचारियों को दिया ईवीएम व वीवीपैट मशीनों का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। लोकसभा चुनाव तैयारियों के तहत मंगलवार को पीजी कालेज ऑडिटोरियम में प्रथम चरण की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें 475 मतदान अधिकारियों को ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के प्रयोग की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

ईवीएम के नोडल अधिकारी आरएस रावत ने बताया कि आम चुनावों में पहली बार वीवीपैट मशीनों का प्रयोग हो रहा है। इसलिए सभी मतदान अधिकारी गंभीरता के साथ इसका प्रशिक्षण लें। उन्होंने वोटिंग के दौरान किसी भी प्रकार की गलती व लापरवाही होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। इस बीच नोडल अधिकारी प्रशिक्षण आरसी आर्य ने सभी मतदान कर्मियों से वोटिंग से पहले अनिवार्य रूप से मॉक पोल कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत वर्मा, मास्टर ट्रेनर डीडी रतूड़ी, नोडल कार्मिक संजय सिंह, जितेंद्र सक्सेना, अभिनव नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें