फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के चलते यमुनोत्री में पुनर्निर्माण कार्यों में आ रही दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जमा भारी बर्फ और क्षेत्र में रोजाना शाम को बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने से यमुनोत्री धाम में पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। तप्त कुंड का पानी डालकर यमुनोत्री धाम के आसपास रास्ते में जमा बर्फ पिघलानी पड़ रही है।
विज्ञापन

मार्च तीसरे हफ्ते में भी जानकीचट्टी से यमुनोत्री तक का पांच किमी रास्ता तीन से चार फीट बर्फ से ढका हुआ है। यमुनोत्री धाम में पुल निर्माण के लिए ठेकेदार ने किसी तरह मजदूरों को तो धाम तक पहुंचा दिया है, लेकिन रास्ते में बर्फ जमा होने से अभी खच्चरों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। इस कारण यमुनोत्री धाम तक निर्माण सामग्री नहीं पहुंच पा रही है। धाम में घोड़ा पड़ाव के आसपास रास्ते में भारी बर्फ जमा है। यमुनोत्री धाम से लौटे तीर्थ पुरोहित कुलदीप उनियाल ने बताया कि धाम में रोजाना शाम के समय बर्फबारी हो रही है। सर्दियों में जमा भारी बर्फ भी अभी तक गली नहीं है। उन्होंने लोनिवि एवं सिंचाई विभाग से शीघ्र रास्ते में जमा बर्फ हटाकर धाम में पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें