उत्तरकाशी। लोकसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक दल एवं प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले खर्चों का मूल्यांकन करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्वाचन में प्रयुक्त विभिन्न वस्तुओं की दरों का निर्धारण किया।
बृहस्पतिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डा. आशीष चौहान ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों की जानकारी देते हुए चुनाव खर्च की दरों का निर्धारण किया गया। निर्वाचन में प्रयुक्त विभिन्न वस्तुओं एवं सेवाओं की दरों का निर्धारण कर इसकी रेट लिस्ट राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करायी गई। इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गौड़, भाकपा के महावीर प्रसाद भट्ट उक्रांद के विष्णुपाल रावत, भगवान दास मिनान, बसपा के पपेंद्र नेगी, अनिल कुमार, सहायक नोडल अधिकारी व्यय शुभम चौहान, नोडल स्वीप विनायक श्रीवास्तव, सहायक निर्वाचन अधिकारी शांतिलाल शाह आदि मौजूद रहे।