फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के साये में छात्रसंघ समारोह का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़कोट। राजकीय महाविद्यालय में आयोजित छात्रसंघ समारोह का सोमवार देर शाम को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन किया गया। हालांकि आदर्श आचार संहिता लगने के कारण समारोह की चमक फीकी पड़ गई।
विज्ञापन

दो दिवसीय समारोह की अनुमति में ही छात्र नेताओं का पहला दिन गुजर गया, जिससे देर शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोक गायक महेंद्र सिंह चौहान ने भी अपनी टीम के साथ मनमोहक प्रस्तुतियां दी। समारोह में यमुनोत्री विधायक केदार रावत भी कार्यक्रम में शामिल हुए, लेकिन आचार संहिता के कारण वह महाविद्यालय के लिए कोई घोषणा नहीं कर सके। हालांकि उन्होंने सभी छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए राष्ट्र व समाज हित में निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्राचार्य डा. एके तिवारी, अभिभावक संघ की अध्यक्ष गौरा देवी, दीपक सिंह, मुकेश टम्टा, कल्याण चौहान, आशीष पंवार, कृष्णा राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें