फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। दशगी पट्टी के मथाली गांव में एक कश्मीरी मजदूर की खाई में गिरने से मौत हो गई है। राजस्व पुलिस ने मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को मथाली गांव के ग्रामीणों को गोठी नामे तोक के निकट स्थित करीब 20 मीटर गहरी खाई में एक व्यक्ति का शव पड़ा दिखा। सूचना उन्होंने राजस्व पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के पटवारी गेंदा लाल ने बताया कि मृतक की पहचान 33 वर्षीय योगराज सिंह पुत्र अमरनाथ सिंह निवासी डोडा, जम्मू कश्मीर के तौर पर हुई है, जो क्षेत्र में लकड़ी चिरान का काम करता था। संभवत: बीती रात को गोठी नामे तोक से गुजरते समय वह खाई में गिर गया होगा, लेकिन सही समय पर मदद नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। हालांकि पोस्टमार्टम एवं जांच के बाद ही मौत के कारण पता चल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें