फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उतरकाशी पहुंचकर लिया निर्वाचन की तैयारियों का जायजा

विज्ञापन
meeting - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने उत्तरकाशी पहुंचकर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया और इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने कहा कि मतदान स्थलों का सर्वे करा लिया जाए। मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी एवं रैंप की व्यवस्था की जाएग। उन्होंने कहा कि वीवीपैट मशीन का पहली बार प्रयोग किया जा रहा है। इसके उपयोग में पूरी सावधानी बरती जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान दस प्रतिशत बूथों की वेब कास्टिंग कराना अनिवार्य है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी षणमुगम ने कहा कि निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। निर्वाचन ड्यूटी पर लगे अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी गंभीरता के साथ काम करें। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डा. आशीष चौहान ने बताया कि जनपद में कुल 2,21,092 मतदाता है। मतदान के लिए जिले में 531 बूथ बनाए गए हैं। बैठक के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने डबल लॉक में रखी गई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन का निरीक्षण किया। इस मौके पर एसपी पंकज भट्ट, सीडीओ प्रशांत आर्य, एडीएम हेमंत वर्मा, एसडीएम देवेंद्र नेगी, अनुराग आर्य, पूरण सिंह राणा, नमामि बंसल, आकाश जोशी, आरएस रावत, संजय सिंह, आरसी आर्य, वीरेंद्र पुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें