फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया रैथल में गेस्ट हाउस और देवीसौड़ में दुकानों का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जन सुविधाओं के विस्तार के साथ ही जिला पंचायत के लिए आय के स्रोत तैयार करने के उद्देश्य से जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा रैथल में गेस्ट हाउस के साथ ही देवीसौड़ चिन्यालीसौड़ में नवनिर्मित दुकानों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रैथल गांव में आयोजित समारोह के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा ने यहां 76.78 लाख लागत से तैयार गेस्ट हाउस का लोकार्पण किया। वहीं मुखबा-जांगला पैदल मार्ग पर 15 लाख की लागत के पुल का शिलान्यास भी किया। साथ ही देवीसौड़ में टिहरी बांध झील पर बने आर्क ब्रिज के निकट जिला पंचायत की नवनिर्मित आठ दुकानों का लोकार्पण भी किया। इससे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने गंगनाणी बड़कोट और गडोली में गेस्ट हाउस एवं हेलीपैड का निर्माण कराने के साथ ही सैणी डुंडा, बंदरकोट और जानकीचट्टी में करीब 42 नाली जमीन खरीदी है। भाटिया में बारातघर तथा सरनौल एवं सांकरी मोरी में गेस्ट हाउस निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मंगला राणा, जितेंद्र राणा, कुलदीप बिष्ट, हर्ष अग्निहोत्री, गुलाब राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें