फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने चलाया नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। संस्कार इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं की ओर से एक सप्ताह तक नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। बुधवार को नगर में जागरूकता रैली के साथ अभियान का समापन किया गया।
विज्ञापन

समाज में नशे के बढ़ते प्रचलन से पड़ रहे दुष्प्रभाव को देखते हुए संस्कार इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में एक सप्ताह तक नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत स्कूल में भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता के साथ ही नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। बुधवार को अभियान के समापन पर स्कूली बच्चों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर नगर में जागरूकता रैली निकाली। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने नशे के खिलाफ स्कूली बच्चों द्वारा चलाए गए अभियान की सराहना की। इस मौके पर प्रमोद चौहान, रमनदीप कौर, ऋतिका भाटिया, वंदना कोठियाल, इंदु कुंवर, शांति रावत, अभिषेक सिंह, रीता राणा, सिद्धार्थ चौहान, शौर्य चौहान, इशिता पंवार, गार्गी पंवार, रमेश, राहुल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें