उत्तरकाशी। पुलिस उपाधीक्षक कमल सिंह पंवार के नेतृत्व में पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान तांबाखानी सुरंग के निकट डेढ़ सौ से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर स्टीकर चिपकाए गए। सीओ ने बताया कि रात को व कोहरे में कई बार सामने से आता वाहन दिखाई नहीं देने के कारण हादसे होते हैं। रिफ्लेक्टर स्टीकर लगे होने से सामने से आते वाहन का पहले ही पता चल जाएगा, जिससे हादसे की आशंका कम हो जाएगी।