फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांकरी क्षेत्र का भ्रमण कर डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। डीएम डा. आशीष चौहान ने मोरी प्रखंड के दूरस्थ सांकरी क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। डीएम ने ग्रामीणों को समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

बीते रोज सांकरी पहुंचे डीएम चौहान ने यहां ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। बलवीर राणा ने बताया कि सांकरी पेयजल योजना का निर्माण 12 साल पहले हुए था। तब यहां कम जनसंख्या थी, अब यहां जनसंख्या बढ़ने से यह पेयजल योजना ग्रामीणों की प्यास नहीं बुझा पा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं, लेकिन यहां बैंकिंग, एटीएम एवं दूरसंचार की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ता है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। डीएम के निर्देश पर पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री ने सांकरी, सौड़, सिदरी, कोटगांव, जखोल, सुनकुंडी, पांव तल्ला, पांव मल्ला, धारा, दड़गांव, देवरा, गैच्वाणगांव एवं नैटवाड़ आदि गांवों में 63 होम स्टे के पंजीकरण के लिए स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें