फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाच्छादित बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं करें - डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। इस बार सर्दियों में हुई भीषण बर्फबारी ने जिले के हिमाच्छादित क्षेत्रों में बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए दिक्कतें खड़ी कर दी हैं। जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी परगना मजिस्ट्रेट एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष सर्दियों में भारी बर्फबारी के चलते जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अब भी कई इलाके बर्फ से पटे होने और यहां कुछ दिन रुककर बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने से जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। इससे सबसे ज्यादा दिक्कतें बोर्ड परीक्षार्थियों को उठानी पड़ रही है। पहले ही बर्फबारी के चलते इन विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश की अवधि बढ़ी और कई दिनों तक स्कूल बंद रहने से पठन पाठन प्रभावित हुआ। अब बोर्ड परीक्षार्थियों को बर्फ से पटी पगडंडियां लांघ कर विद्यालय पहुंचना पड़ेगा। डीएम डा. आशीष चौहान ने बर्फबारी वाले इलाकों में परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था करने के साथ ही विद्यालयों में उन्हें ठंड से बचाने के लिए अलाव की व्यवस्था करने को कहा है। डीएम ने कहा कि परीक्षार्थियों को ठंड से बचाने के लिए उन्हें परीक्षा के दौरान चाय भी पिलाई जाए। डीएम ने इन व्यवस्थाओं के फोटोग्राफ नियमित रूप से कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें