उत्तरकाशी (पुरोला)। हिमालय पर्यावरण जड़ीबूटी एग्रो संस्थान (जाड़ी) की ओर से पुरोला ब्लॉक के गांवों व स्कूलों में आपदा प्रबंधन एवं खोज बचाव प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में ग्रामीणों व छात्रों को दैवीय एवं मानव जनित आपदाओं से बचने के गुर सिखाए जा रहे हैं। संस्था के सचिव द्वारिका सेमवाल ने बताया कि सरकार के विजन 2020 के अंतर्गत पर्वतीय क्षेत्रों के सभी गांवों के लोगों को आपदा से निपटने के लिए सक्षम बनाना है, जिसके तहत संस्था द्वारा अभी तक पुरोला क्षेत्र के कुमोला, लमकोटी, देवढुंग, मठ, खड़क्यासेम आदि गांवों में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस मौके पर ब्लॉक अधिकारी प्रकाश भंडारी, राजमणी, मनीष शाह, विजमा आदि द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।