फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली बना राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
State level volleyball competition - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। खेल विभाग की ओर से मनेरा स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार देर शाम को फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें चमोली जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंडर-18 बालक वर्ग में चमोली व हरिद्वार की टीमों के बीच निर्णायक मुकाबला खेला गया, जिसमें कड़े संघर्ष के बाद चमोली ने 21-23, 21-14 व 21-13 से जीत दर्ज की। वहीं बालिका ओपन वर्ग में चमोली और नैनीताल के बीच खिताबी भिड़ंत हुई, जिसमें चमोली की बालिकाओं ने एक तरफा मुकाबले में 15-12 व 15-8 के स्कोर से विजयी हासिल की। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि एडीएम हेमंत वर्मा ने चमोली को ओवर ऑल चैंपियन का खिताब सौंपते हुए सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, जिला क्रीड़ाधिकारी आकाश जोशी, उप क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत व निधि बिंजोला सहित शिवरतन रावत, बबीता बिष्ट, रमेश पंखुली, अर्जुन धपोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें