फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी - डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डा. आशीष चौहान ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए डीएम ने अधिकारियों को बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने की हिदायत दी है। साथ ही अपरिहार्य स्थितियों को छोड़ अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन

डीएम चौहान ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के चलते परिणाम घोषित होने तक निर्वाचन कार्यों में नियुक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भारत निर्वाचन आयोग में प्रतिनियुक्ति पर समझे जाएंगे। संविधान में उल्लिखित प्रावधानों के तहत निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ निर्वाचन नियमों के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्वाचन अवधि में बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने की हिदायत दी। साथ ही सभी कार्यालयाध्यक्षों को अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर किसी भी अधिकारी-कर्मचारी एवं शिक्षक को अवकाश स्वीकृत नहीं करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें