फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम के पदों का परिणाम घोषित करें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाने के पांच माह बाद भी परिणाम घोषित नहीं किए जाने से अभ्यर्थियों में रोष है। भर्ती प्रक्रिया में विलंब से इसमें गड़बड़ी की आशंका जताते हुए अभ्यर्थियों ने डीएम से शीघ्र परिणाम घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञानसू निवासी अनिल राणा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीते साल मार्च में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी की थी। बीते साल ही अक्तूबर में पदों के लिए समिति द्वारा साक्षात्कार लिया गया, लेकिन पांच माह बीतने के बाद भी इसका परिणाम घोषित नहीं किया गया। साथ ही परिणाम घोषित करने में हो रहे विलंब से भर्ती में धांधली की आशंका भी जताई जा रही है। उन्होंने डीएम को पत्र लिखकर निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से भर्ती प्रक्रिया संपन्न कर शीघ्र परिणाम घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें