फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडक्रॉस द्वारा छात्र-छात्राओं को सिखाए गए प्राथमिक चिकित्सा के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। राजकीय इंटर कालेज भटवाड़ी में जूनियर रेडक्रॉस इकाई द्वारा छात्र-छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही आपदा के लिहाज से बेहद संवेदनशील क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां भी बताई गईं।
विज्ञापन

जूनियर रेडक्रॉस सोसायटी के प्रभारी डा. शंभू प्रसाद नौटियाल ने कहा कि यह सीमांत क्षेत्र प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील है। लोगों को आपदा के प्रति जागरूक करके ही आपदाओं में होने वाले नुकसान से काफी हद तक बचा जा सकता है। इस क्रम में रेडक्रॉस की ओर से छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को राइंका भटवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के साथ ही प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस मौके पर कुशाल सिंह मराठा, राजेंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें