फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों से हो रहे पलायन को रोकने के लिए बनाएं विलेज एक्शन प्लान - कमिश्नर

विज्ञापन
inspection - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। गढ़वाल मंडल आयुक्त डा. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने जनपद भ्रमण के दौरान विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण करने के साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा की। पूर्व में उत्तरकाशी के डीएम रह चुके कमिश्नर पुरुषोत्तम जिले में अपेक्षित विकास नहीं होने पर खफा नजर आए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों से हो रहे पलायन को रोकने के लिए विलेज एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।
जिला सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कमिश्नर ने जिले में शिक्षा एवं कृषि क्षेत्र की प्रगति पर भी असंतोष जताया। सीमांत जनपद के गांवों से हो रहे पलायन पर चिंता जताते हुए गढ़वाल कमिश्नर ने सीडीओ के नेतृत्व में उद्यान, कृषि, पशुपालन, पर्यटन एवं सहकारिता विभाग की विलेज एक्शन प्लान कमेटी बनाने के निर्देश दिए। यह टीम गंगा एवं रवाईं घाटी के 20-20 गांवों का चयन कर आगामी तीन वर्ष के लिए कार्ययोजना तैयार करेगी। इस मौके पर डीएम डा. आशीष चौहान, एसपी पंकज भट्ट, डीएफओ संदीप कुमार, सीडीओ प्रशांत आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


घाट पर पानी नहीं होने से बिना स्नान के लौटे कमिश्नर
काशी विश्वनाथ की नगरी में गंगा स्नान के लिए मणिकर्णिका घाट पहुंचे गढ़वाल कमिश्नर को वहां व्यवस्थाएं नहीं होने के कारण बिना गंगा स्नान के ही लौटना पड़ा। कमिश्नर ने कहा कि करोड़ों की लागत से बने घाटों में सिर्फ इंजीनियरिंग कौशल का ध्यान रखा गया है, जबकि व्यवहारिक तौर पर यह घाट किसी भी तरह उपयोगी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे स्नान घाट का क्या करना जहां पानी ही नहीं है। घाट पर पर्याप्त चेंजिंग रूम आदि व्यवस्था नहीं होने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। कमिश्नर ने डीएम को नमामि गंगे के तहत बन रहे घाटों के व्यवस्थित होने तक भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए
गढ़वाल कमिश्नर पुरुषोत्तम ने बुधवार सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने नौलुणा पहुंचकर यहां स्याबा गांव के लिए निर्माणाधीन पैदल गार्डर पुल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें